1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मानसून ने केरल में दी दस्तक, देश के दूसरे हिस्सों में भी जल्द पहुंचेगा

मानसून ने केरल में दी दस्तक, देश के दूसरे हिस्सों में भी जल्द पहुंचेगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मानसून ने केरल में दी दस्तक, देश के दूसरे हिस्सों में भी जल्द पहुंचेगा

चिलचिलाती गर्मी के बाद देश को अब गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तक पहुंच गया है। इससे केरल में बारिश होने की संभावना है और जल्द ही यह देश के दूसरे राज्यों में भी पहुंचने वाला है।

केरल में मानसून के केरल में दस्तक देने के साथ ही चार महीने वाला बारिश का मौसम शुरू हो गया। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है।

जून से सितंबर तक चलने वाले इस मानसून से देश में 75 फीसदी बारिश होती है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई को मानसून आने की घोषणा की थी लेकिन आईएमडी ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि इस तरह की घोषणा के लिए अभी स्थिति नहीं बनी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...