बदलापुर, जौनपुर : नगर के वार्ड नंबर स्थित एक मकान से पकड़े गए जमाती में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद देर शाम प्रशासन ने इस इलाके को सील कर दिया। साथ ही, सैनिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया गया है। बतादें कि, आसपास के लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। एसडीएम और सीओ देर शाम तक मौके पर डटे रहे।
आपको बताते चलें कि, 29 मार्च को वार्ड नंबर आठ में मस्जिद के बगल में एक मकान से पुलिस ने सात जमातियों को पकड़ा था। सभी 24 मार्च से ही यहां रहकर धर्म प्रचार कर रहे थे। इनमें से पुरानी दिल्ली निवासी एक जमाती में बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद एसडीएम अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र की टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में इलाके का मानचित्र तैयार कर उसे छह स्थानों पर सील किया गया। मोहल्ले के 15 मकानों की मैपिंग की गई है, जिसके हर सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।