रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: किसी भी चीज की तल इंसान को इस तरह से लग जाती है कि उसके लिए कोई भी कीमत अदा करने के लिए वह राजी हो जाता है। इसी लत में एक लत मोबाइल फोन का भी है। मोबाइल फोन की लत किसी को लग जा तो उसका क्या अंजाम होता है, हम आपको बतातें हैं।
दरअसल, गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग बच्ची मोबाइल गेम में इतना मग्न हो गई कि उसे यह भी याद न रहा कि वह बालकनी की जाली पर बैठी है। इसी बीच उसने अपना संतुलन खो दिया और 12वीं मंजिल से नीचे गिर गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें कि, नाबालिग के साथ उसका भाई भी गेम खेल रहा था लेकिन वह बालकनी में बैठा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सूरत के पाल भाठा इलाके का है। इस इलाके में मुकेश पुरोहित अपने परिवार के साथ रहते हैं। मुकेश कपड़ा व्यवसाय का काम करते हैं। मुकेश मूल रुप से राजस्थान के झालोद के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक़्त मुकेश की 17 साल की बेटी जो 10वीं में पढ़ती थी, वह सोमवार शाम को घर में 6 साल के भाई के साथ बैठकर मोबाइल में गेम खेल रही थी।
आपको बता दें कि बच्ची मोबाइल पर गेम खेलने के चक्कर में इतना ध्यान मग्न हो गई कि उसे याद भी नहीं रहा कि, वह जिस जाली में बैठी है, वह पूरी तरह से खुली है। इसी दौरान उसका संतुलन गड़बड़ा गया और वह 12वीं मंजिल से सीधे नीचे गिर गई। घटना के वक्त पिता मुकेश दुकान पर थे और नाबालिक मृतक की मां सामान खरीदने गई थी। वह अपने भाई के साथ घर पर अकेली थी। इस मामले की छानबीन इच्छापोर पुलिस कर रही है।