1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. AMERICA : विदाई भाषण में ट्रंप पर जमकर भड़की मेलानिया, कहा जुनून रखिए लेकिन…

AMERICA : विदाई भाषण में ट्रंप पर जमकर भड़की मेलानिया, कहा जुनून रखिए लेकिन…

By: Amit ranjan 
Updated:
AMERICA : विदाई भाषण में ट्रंप पर जमकर भड़की मेलानिया, कहा जुनून रखिए लेकिन…

नई दिल्ली : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ लेने से पहले ही डोलान्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने उन्हें आईना दिखाया है। जिसे लेकर एकबार फिर यह कहा जाने लगा है कि ट्रंप और उनकी पत्नी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि मसला जो भी हो, लेकिन आज का दिन था विदाई भाषण का, जिसे यूएस की फर्स्ट लेडी ने मेलानिया ने दिया। इस दौरान जहां उन्होंने ट्रंप को उनकी कथनी और करनी को याद दिलाया, तो वहीं उन्होंने अमेरिकी जनता को बधाई भी दी।

मेलानिया ने कहा कि, ‘आप जो भी करते हैं उसके लिए जुनून रखिए लेकिन याद रखें कि हिंसा से कभी जवाब नहीं दिया जा सकता और हिंसा को कभी सही नहीं ठहराया जा सकता।’ बता दें कि मेलानिया का यह बयान ट्रंप के उस बयान को लेकर था, जिसमें उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया था और कहा था कि उन्हें मदद की जरूरत है।

आपको बता दें कि ट्रंप के इस बयान के बाद उनके समर्थकों ने कैपिटल हिल पर हमला कर दिया। इस हिंसा में पांच लोग मारे भी गये, जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल था। वहीं मेलानिया ने कोरोना महामरी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, लोगों को अब वैक्सीन मिल रही है लेकिन लाखों लोगों की जान बचाने के लिए सभी का सावधानी रखना जरूरी है। छोटी सी भूल भी बहुत सारे लोगों को मौत के गड्ढे में गिरा सकती है।

इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लाखों ने अपनी जान गंवाई, जिसपर अंकुश इन कोरोना वॉरियर्स के कारण ही लग सका है। आपको बता दें कि इस दौरान मेलानिया ने ‘मी बेस्ट’ कैंपेन का भी जिक्र किया। वाइट हाउस के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य बच्चों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने अंत में कहा, ‘मैं चाहती हूं कि सभी माता पिता अपने बच्चों को समझाएं कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है। हमें उम्मीद है कि अमेरिका का भविष्य उज्ज्वल ही रहेगा और आज के बच्चे कल इसे प्रगति की ओर ले जाएँगे।’

आपको बता दें कि मेलानिया ने बातें एक वीडियो मैसेज के जरिये शेयर कर कहा। बता दें कि गणतंत्र दिवस के 6 दिन पहले जो बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति पद का शपथ लेने वाले है, जिससे ये अंदेशा जताया जा रहा हैं कि इस बार के गणतंत्र दिवस में बाइडेन भारत के मुख्य अतिथि हो सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...