CM योगी की आदेश को मानते हुए लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में धर्मगुरूओं के साथ एक बैठक की गई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर लगातार प्रशासन संजीदा है जिसको लेकर आज अलीगंज थाने में DCP ने तमाम इलाक़े के धार्मिक लोगों को बुलाकर वार्ता की जिसमें उन्होंने लोगों से सहयोग करने के लिए धर्मगुरूओं से बात करी है ताकि कोरोना वायरस से लड़ने में आसानी मिले।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद धर्म गुरुओं के साथ बैठक की गई जिसमे धर्मगुरुओं से अपने अपने क्षेत्रों के लोगों को लॉक डाउन में सहयोग कराने को कहा गया है .. साथ ही क्षेत्रीय धर्मगुरूओं से अपील की गई है की अगर कोई व्यक्ति बाहर से आया है या फिर उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री है तो वे पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दे ताकि समय रहते हैं उसकी जाँच कराई जा सके..