1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आईसीएमआर के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक भी मिलें कोरोना पाॅजिटिव

आईसीएमआर के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक भी मिलें कोरोना पाॅजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईसीएमआर के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक भी मिलें कोरोना पाॅजिटिव

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीएमआर की पूरी इमारत को सेनेटाइज किया जा रहा है। मुंबई से यह वैज्ञानिक कुछ दिन पहले दिल्ली आए थे और रविवार सुबह उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह वैज्ञानिक आईसीएमआर, मुंबई के राष्ट्रीय प्रजनन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान से है। बताया जा रहा है कि यह वैज्ञानिक पिछले हफ्ते एक बैठक में शामिल हुए थे जिसमें आईसीएमआर के महानिदेशक डाॅ. बलराम भार्गव समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों को एक संदेश भेजकर घर से काम करने की अपील की गई हैं क्योंकि आईसीएमआर मुख्यालय को संक्रमण मुक्त करने का काम जारी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...