1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: ग्राम प्रधान ने दो युवको को सरेआम बनाया मुर्गा, मुकदमा दर्ज

मेरठ: ग्राम प्रधान ने दो युवको को सरेआम बनाया मुर्गा, मुकदमा दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: ग्राम प्रधान ने दो युवको को सरेआम बनाया मुर्गा, मुकदमा दर्ज

{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }

थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली में मुर्गे लाने पर प्रधान का तुगलकी फरमान के चलते युवकों को मुर्गा बनाकर पीटा गया और युवकों को बेइज्जत करने के लिए मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

दरअसल कल सुबह 17 अप्रेल को नए गांव निवासी दो युवक जोगीपुरा गांव से जिन्दा मुर्गा खरीदकर अपने घर ले जा रहे थे, रास्ते में कैली ग्रामप्रधान ने उनको रेलवे फाटक के पास रोका।

तलाशी के दौरान उनके पास से जिन्दा मुर्गा निकलने पर दोनों युवको को सरे राह मुर्गा बनाकर डंडे से पिटाई की गयी और बेइज्जत करने के इरादे से मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

वीडियो वायरल होने पर खरखौदा पुलिस ने दोनों पक्षों पर लॉक डाउन उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...