1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : बाबा औघड़नाथ, गगोल तीर्थ और बालाजी शनि देव मंदिर परिसर की मिट्टी अयोध्या जा रही है

मेरठ : बाबा औघड़नाथ, गगोल तीर्थ और बालाजी शनि देव मंदिर परिसर की मिट्टी अयोध्या जा रही है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : बाबा औघड़नाथ, गगोल तीर्थ और बालाजी शनि देव मंदिर परिसर की मिट्टी अयोध्या जा रही है

मेरठ के सबसे प्रमुख मंदिर बाबा औघड़नाथ, गगोल तीर्थ और बालाजी शनि देव मंदिर परिसर की मिट्टी नवरात्रों के साथ तीन कलशो में अयोध्या भेजी जा रही है।

आपको बता दें कि बाबा अमरनाथ के किसी मंदिर से मेरठ में 1857 की क्रांति की चिंगारी फूटी थी। जिसने 1947 में देश को आजादी दिला दी।

वही गगोल तीर्थ के अगर बात करें तो यह वह जगह है जहां प्रभु श्री राम ने ताड़का वध किया था ।हजारों वर्ष पुराना इस जगह का इतिहास है जिसमें लाखों लोगों की आस्था है।

वही बालाजी शनिदेव मंदिर की भी अपनी ही महिमा है। विश्व हिंदू परिषद ने इन्हीं तीन मंदिरों की मिट्टी को राम जन्मभूमि तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया है।

5 अगस्त को जब राम मंदिर निर्माण की कवायद शुरू की जाएगी। तब विश्व हिंदू परिषद 5100 भगवा ध्वज फहराये जाएंगे ।

शहर में प्रमुख स्थानों पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। 5 अगस्त को 1008 दीपक जलाने की भी प्लानिंग की गई है।

यानी इस दिन को उत्सव के रूप में मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। मेरठ के लोग इस बात से काफी गौरवान्वित हैं कि उनके शहर और प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों की मती अयोध्या के श्री राम मंदिर की नींव में रखी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...