1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: कलेक्ट्रेट के बाद पुलिस लाइन में भी लगाया गया सेनिटाइजर केबिन

मेरठ: कलेक्ट्रेट के बाद पुलिस लाइन में भी लगाया गया सेनिटाइजर केबिन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: कलेक्ट्रेट के बाद पुलिस लाइन में भी लगाया गया सेनिटाइजर केबिन

{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }

मेरठ पुलिस लाइन में आज सैनिटाइजर कैबिन का उद्घाटन किया गया, आपको बता दे, कलेक्ट्रेट के बाद पुलिस लाइन में भी सेनिटाइजर केबिन लगाया गया है।

पुलिसकर्मी पूरे दिन ड्यूटी कर पुलिस लाइन में लौटते हैं और अब वही पुलिसकर्मी सेनिटाइज़ होकर ही पुलिस लाइन में प्रवेश करेंगे।

वहीं पुलिसकर्मियों के सिवा उनके परिवार भी यहां रहते हैं तो सेनिटाइज़ केबिन के अंदर दो रास्ते बनाए गए हैं एक जाने का और एक आने का। इन दोनों रास्तों पर अगर पुलिसकर्मी बाइक पर बैठकर भी गुजरेंगे तो भी वह पूरी तरह से सेनिटाइज़ हो जायेगे।

साथ ही अगर कोई पुलिसकर्मी या बड़ा अधिकारी कार से आता है तो वह कार पुलिस लाइन गेट पर रोक कर लाइन में पैदल प्रवेश करेगा जिससे पूरी तरह सेनिटाइज़ हो सके।

एसएसपी ने उद्घाटन के बाद कहा कि इस सेनिटाइज़ कैबिन से पुलिसकर्मी और उनके परिवारों को भी लाभ मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...