1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: सैनिटाइजेशन केबिन से निकलने के बाद ही मिलेगा छावनी कार्यालय में प्रवेश

मेरठ: सैनिटाइजेशन केबिन से निकलने के बाद ही मिलेगा छावनी कार्यालय में प्रवेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: सैनिटाइजेशन केबिन से निकलने के बाद ही मिलेगा छावनी कार्यालय में प्रवेश

{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }

वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जहां लॉक डाउन के चलते तमाम सरकारी विभागों के कर्मचारी अपने घरों से ही काम कर रहे हैं। वहीं, छावनी क्षेत्र में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विभाग के कर्मचारी रात-दिन क्षेत्र की सड़कों पर जूझ रहे हैं।

ऐसे में कैंट बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लगातार संक्रमण का खतरा बना हुआ है। मगर, इस खतरे को कम करने के उद्देश्य से छावनी परिषद के अधिकारियों द्वारा एक सार्थक पहल की गई है।

दरअसल, छावनी परिषद के अधिकारियों ने महामारी की लड़ाई में सैनिक की भूमिका निभा रहे छावनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए कार्यालय की एंट्री पर सैनिटाइजेशन कक्ष का निर्माण कराया है।

कैंट बोर्ड के सीईओ प्रसाद चव्हाण ने बताया कि अब से छावनी परिषद के कार्यालय में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को सबसे पहले सैनिटाइजर से हाथ धोने होंगे। इसके बाद सैनिटाइजेशन फव्वारे के नीचे कुछ देर खड़ा होकर खुद को सैनिटाइज करने के बाद ही उन्हें कार्यालय के भीतर प्रवेश मिलेगा।

उन्होंने बताया इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि छावनी परिषद कार्यालय में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी कोरोना के वायरस से सुरक्षित रहें।

इसी के साथ-साथ जनता को अपनी सेवा लगातार देते रहें। उन्होंने बताया कि छावनी परिषद द्वारा जल्द ही क्षेत्र के मुख्य बाजार में भी इस प्रकार का सैनिटाइजेशन केबिन बनवाए जाने का विचार किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...