{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }
दिल्ली निजामुददीन मरकज से आए जमातियों की तलाश में जिला पुलिस पूरी सतर्कता के साथ लगी हुई है। एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि जमातियों की तलाश में धार्मिक स्थलों और अन्य संभावित ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 5 रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ये वो रिपोर्ट हैं जो कि लाॅकडाउन का उल्लंघन और उन विदेशी लोगों के खिलाफ हैं जो कि छुपे हुए थे, ये दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं।
उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि लोग स्वेच्छा से आगे आकर अपना चेकअप कराएं। अगर पुलिस ने तलाश किया और पकडे़ गए तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि जो लोग क्वारंटाइन किए गए हैं अगर ऐसे लोग वहां पर किसी प्रकार की अभद्रता और अनुचित व्यवहार करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
सीएमओ ने कहा कि जिले में जितने भी कोरोना वार्ड और क्वारंटाइन केंद्र बनाए गए हैं।
सभी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। उन्होने कहा कि पूरा ध्यान ऐसे लोगों को पकड़ने में लगा हुआ है जो कि छिपे हुए हैं और उनमें कोरोना संक्रमण का अंदेशा बना हुआ है।कहा कि जिले में अभी तक बहुत सारे जमाती पकड़े जा चुके हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई ऐसा व्यक्ति कहीं छुपा हुआ है या फिर उसके बारे में किसी प्रकार की कोई सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को अवगत कराएं।