{ राशिद की रिपोर्ट }
मेरठ में कोरोनावायरस के संक्रमण से चौथी मौत हो गई है, जी हां भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीए विभांशु के पिता राकेश कल कोरोना वायरस का संक्रमण का शिकार होकर भर्ती किए गए थे।
जिन्हें डायबिटीज और दूसरी शिकायतें थी। जिसके बाद आज उनके अस्पताल में देर रात मौत हो गई। इसी के साथ कोरोनावायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है और अब मेरठ में चार लोगों की कोरना वायरस से मौत हो गई है।
वही मेरठ में कोविड-19 टीम के नोडल अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि मेरठ में आज भी 280 से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं जिनमें से एक व्यक्ति को कोरो ना पॉजिटिव मिला है।
हालांकि अभी चार टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है। यह संक्रमित मरीज पूर्व में एक कनाडा के कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में था जिसके चलते उसे भी संक्रमण हो गया।