1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: कोरोना को हराकर, स्वस्थ होकर घर वापस लौटे चार संक्रमित

मेरठ: कोरोना को हराकर, स्वस्थ होकर घर वापस लौटे चार संक्रमित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: कोरोना को हराकर, स्वस्थ होकर घर वापस लौटे चार संक्रमित

{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }

कोरोना से जारी देश की जंग में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने एक बार फिर फतेह हासिल की है। कोरोना संक्रमित चार अन्य व्यक्तियों के पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद उन्हें उनके घर वापस भेज दिया गया।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने बताया कि अगले 14 दिन यह सभी व्यक्ति होम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरसी गुप्ता के मुताबिक आज जिन चार व्यक्तियों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है, वह सभी जिले में पहला संक्रमित केस पाए गए।

महाराष्ट्र के अमरावती से लौटे खुर्जा निवासी व्यक्ति के रिश्तेदार हैं। इनमें तीन महिला भी शामिल हैं। इससे पहले इसी व्यक्ति के आठ रिश्तेदारों सहित नौ संक्रमित व्यक्तियों को पहले ही स्वस्थ होने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

जिसके बाद मेरठ में अब तक स्वस्थ होकर घर वापस लौटे कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 13 हो गई है। प्रिंसिपल डॉ आरसी गुप्ता ने बताया कि मेडिकल में फिलहाल कोरोना संक्रमित 27 अन्य मरीज भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया लंबी होती है। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के 14 दिन तक आइसोलेशन में रहने के बाद 24 घंटे के भीतर दो टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाता है।

इसके बावजूद उसे अगले 14 दिन तक उसके ही घर में होम क्वॉरेंटाइन किया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...