1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पढ़े

मेरठ: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पढ़े

{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }

मेरठ में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लॉक डाउन के दौरान की ये तस्वीरें मेरठ थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शाहजहां कॉलोनी की है। जहां भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

आसपास के लोगों ने छतों पर चढ़कर मारपीट की जिसके बाद इलाके के ही लोगों ने बीच-बचाव करके फैसला करवा दिया। दरअसल मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी की गली नंबर 1 में एक महिला छत पर नमाज पढ़ रही थी।

किसी शरारती तत्व ने इस महिला को पत्थर मार दिया। जिसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले दोनों पक्ष में नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई ।

आप देख सकते हैं किस तरह से छत पर लोग लड़ रहे हैं। इनके हाथों में लाठी डंडे भी हैं। हालांकि लोक डाउन के दौरान खुद को सक्रिय बताने वाली पुलिस को इस घटना की भनक भी नहीं लगी। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मामला शांत हो चुका था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...