1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीएसओ सहित उसके भाई और पिता को कोरोनावायरस की पुष्टि

मेरठ: भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीएसओ सहित उसके भाई और पिता को कोरोनावायरस की पुष्टि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीएसओ सहित उसके भाई और पिता को कोरोनावायरस की पुष्टि

{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }

मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर साबुन गोदाम मोहल्ला में रहने वाले भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीएसओ के पिता को कल कोरोनावायरस पॉजिटिव था जिसके बाद भाजपा के पीएसओ सहित उसके पिता व भाई को क्वॉरेंटाइन किया गया था।

जहां दो भाइयों की रिपोर्ट आ जाए दोनों में कोरोनावायरस संक्रमण आने के साथ ही मेरठ में संख्या 84 पहुंच गई जबकि भाजपा महानगर अध्यक्ष निकल से ही खुद को होम क्वॉरेंटाइन क्या हुआ था।

लेकिन आज रिपोर्ट भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीएसओ में पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मेरठ सुभारती मेडिकल कॉलेज में क्वॉरेंटाइन किया गया है।

इतना ही नहीं बताया जा रहा है किन के संपर्क में आने वाले सांसद राजेंद्र अग्रवाल विधायक सोमेंद्र तोमर एमएलसी सरोजनी अग्रवाल केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को भी होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। लेकिन वीआईपी के अंदर कोरोनावायरस के बाद ही जहां हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं अब तरह-तरह की बातें बनना भी शुरू हो गया है क्योंकि दूसरों को पाठ पढ़ाते घूम रहे नेताओं अफसरों को लोगों ने दोष देना शुरू कर दिया है हालांकि जहां एक तरफ जमात को लेकर कोरोना बम बताया जा रहा था वहीं अब नेता और अधिकारियों में कोरोना वायरस संक्रमण आने से दूसरा पक्ष भी मुखर हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...