{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }
मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में सोमवार को एक गर्भवती महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव पाई गई महिला है गर्भवती, निजी हॉस्पिटल में थी भर्ती।
महिला के पति का टैंट का है कारोबार, सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का भी करता है काम, थाना सदर इलाके के रजबन में रहती है पॉजिटिव पाई महिला।
इलाके को सैनिटाइज कर सील करने की तैयारी है वही वहीं सुभारती अस्पताल में भर्ती एक और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
अब पूरी सब्जी मंडी को सैनिटाइज कराया जाएगा। महिला के पति की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मेरठ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 76 हो गया है, अब तक 3 की हो चुकी है मौत और 19 हो चुके स्वस्थ।