1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 74

मेरठ: कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 74

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 74

{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }

मेरठ में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है जिसके बाद मेरठ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 74 हो गया है वही 3 की मौत हो चुकी है और 16 स्वस्थ हो चुके है।

नया पॉजिटिव केस मृतक हॉस्पिटल एकाउंटेंट चंद्रपाल का बेटा है। चंद्रपाल के कॉन्टेक्ट में आये परिवार और हॉस्पिटल के सभी लोगों के सैम्पलों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

जली कोठी में पथराव के आरोपी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये पांचों पुलिसकर्मी की रिपोर्ट भी आई निगेटिव है और इसकी मेरठ के सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने पुष्टि की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...