1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : बारूद के ढेर पर बैठा शहर, पुलिस की छापेमारी में खुलासा

मेरठ : बारूद के ढेर पर बैठा शहर, पुलिस की छापेमारी में खुलासा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : बारूद के ढेर पर बैठा शहर, पुलिस की छापेमारी में खुलासा

मेरठ : सरधना में अवैध पटाखों से हुई दो मौत के बाद पुलिस अवैध पटाखों के खिलाफ अलर्ट हो गई है। शहर से लेकर देहात तक अवैध पटाखों की तलाश में जुटी पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में शहर कोतवाली और देहात के किठौर क्षेत्र से पुलिस ने लाखों के पटाखे बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के मुताबिक एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोतवाली के गुदरी बाजार स्थित असलम पुत्र यामीन के घर पर छापा मारा।

जहां से पुलिस ने लगभग एक कुंटल पटाखे बरामद किए। हांलाकि असलम मौके से फरार हो गया। उधर, किठौर पुलिस ने नई बस्ती में छापा मारकर अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा किया। यहां से पुलिस ने नफीस, इरफान और दानिश को गिरफ्तार किया।

 

 

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बारूद और बने हुए पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों स्थानों से बरामद हुए पटाखे इतनी भारी तादाद में हैं कि अगर यहां विस्फोट हो जाता तो तबाही मच सकती थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी के साथ फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...