{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }
मेरठ में कोरोना के 5 और केस मिले है जिसमे 2 जमाती भी शामिल है , सेक्टर-13 शास्त्रीनगर में प्राइवेट यूनानी डॉक्टर के परिवार के 3 लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
खरखौदा और रोहटा के एक-एक जमाती में भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, सीएमओ डॉ राजकुमार ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
आपको बता दे, मेरठ में अब तक 55 केस मिल चुके हैं जिसमें 9 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है वहीं कुछ दिन पहले कोरोना पीड़ित एक शख्स की मौत हो गई थी।
मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में एकांतवास में भेजे गए 40 लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। कोरोना पीड़ितों के संपर्क में रहने के चलते अहतियात के तौर पर एकांतवास में भेजा गया था लेकिन किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आयी है।
40 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है जिसके बाद सभी को कल डिस्चार्ज किया जाएगा।