{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }
देशभर में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन मेरठ से एक अच्छी खबर है, जहां जिले में 12 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है।
मेरठ में कोरोना पॉजिटिव पहले व्यक्ति इकराम उल हसन अब कोरोना नेगेटिव हो चुके हैं। इसके अलावा उनके कई रिश्तेदार भी कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीत गये हैं।
वहीं फिलिपिंस से आई महिला भी कोरोनावायरस के चंगुल से मुक्त हो गई है। कल जिले में 187 लोगों की सेंपलिंग की गई थी जिसमें चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाई गई थे।
जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा 47 पहुंच गया ,चार कोरोना पॉजिटिव में से 3 जमाती थे जो कि महाराष्ट्र से मेरठ जमात के दौरान आए थे ,इसके अलावा चौथा मरीज एक डॉक्टर है जो कि पहले संक्रमित हुए मरीज के पड़ोस में रहता था।
ऐसे में आज मीडिया से रूबरू होते हुए सीएमओ डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि 40 में से 12 मरीजों ने कोरोनावायरस को शिकस्त दे दी है जिसके बाद जिले में मरीजों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा सकती है।