नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, सत्ता बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, टीएमसी के गुंडों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी, क्योंकि उसका बेटा भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थक है..तस्वीरों के जरिये आप समझ सकते हैं कि टीएमसी के गुंडे कितने बर्बर है, बुजुर्ग महिला की पिटाई से दुखी पत्रकार मिनाक्षी जोशी ने कहा है कि हर औरत की हाय लगेगी ऐसी हरक़त करने वालों को।
इंडिया टीवी की पत्रकार मिनाक्षी जोशी ने अपने ट्वीट (tweet) में लिखा, जो लोग छाती पीट पीट कर महिला अस्मिता की दुहाई दे रहे थे वो आज मौन साध गए। इस माँ की हाय लगेगी। हर औरत की हाय लगेगी ऐसी हरक़त करने वालों को।
जो लोग छाती पीट पीट कर महिला अस्मिता की दुहाई दे रहे थे वो आज मौन साध गए। इस माँ की हाय लगेगी। हर औरत की हाय लगेगी ऐसी हरक़त करने वालों को। https://t.co/fhnY5UpCvh
— Meenakshi Joshi (@IMinakshiJoshi) March 1, 2021
जानकारी के अनुसार, बंगाल के उत्तरी दमदम में शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार पर कुछ बदमाशों ने हमला किया। मजूमदार की मां ने दावा किया कि उन्हें और उनके बेटे और उनको तूणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पीटा और यह कि उन्होंने उनके बेटे को इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी.
बीजेपी ने सोशल मीडिया पर बुजुर्ग महिला का चेहरा पोस्ट किया और लिखा , बंगाल के लोग उन लोगों को माफ नहीं करेंगे जिन्होंने बंगाल की बेटी पर हमला किया। गौरतलब है कि इससे पहले ही बंगाल में अबतक भाजपा और आरएसएस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की ह्त्या हो चुकी है..
बता दें कि चुनाव आयोग ने बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है, एहतियातन सीआरपीएफ भी तैनात होगी, ताकि चुनाव में धांधली न हो सके, आठ चरण में चुनाव कराये जाने से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हैं, उनका कहना है कि यह भाजपा के इशारे पर हो रहा है.