1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रमज़ान को लेकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एडवाइज़री जारी की

रमज़ान को लेकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एडवाइज़री जारी की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रमज़ान को लेकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एडवाइज़री जारी की

{ लखनऊ से तबरेज़ की रिपोर्ट }

मुस्लिमों के पर्व रमजान को लेकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एडवाइज़री जारी की है और उन्होंने एक वीडियो भी रिलीज़ किया है। तो आइये बिंदुवार आपको बताते है की सभी मुस्लिमों से उन्होंने क्या अपील की है –

24 अप्रैल को देखा जाएगा रमज़ान का चांद। पहली बार ऐसा हो रहा है कि रमज़ान का महीना ऐसे हालात में आ रहा है। पूरा मुल्क रमज़ान में लॉक डाउन होगा और लोग मस्जिद में आज़ादी से नमाज़ पढ़ने नही जा सकेंगे।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के तरफ से एक एडवाइज़री जारी की है जिसमे लॉक डाउन के रूल्स का पालन करना है। हर मुसलमान रोज़ा ज़रूर रखे, जो लोग मस्जिद में रहते है सिर्फ वही मस्जिद में रहे।

4-5 लोग से ज़्यादा लोग मस्जिद में नही रहेंगे। अफ्तारी को गरीबों में बांटा जाए, अफ्तार पार्टी का पैसा भी गरीबो को दिया जाए।

जो मस्जिद में 4-5 लोग रहते हैं वही तराबी पढें। बाकी लोग अपने अपने घरों में तराबी पढ़े और जिसको जितना कुरान याद है उतना ही रोज़ पढें।

अफ्तार के वक़्त सभी लोग दुआ करें कि हमारे मुल्क और पूरी दुनिया से अल्लाह इस कोरोना का खात्म कर दे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...