1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी ने मुस्लिमों से की ये ख़ास अपील

मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी ने मुस्लिमों से की ये ख़ास अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी ने मुस्लिमों से की ये ख़ास अपील

{ कन्नोज से रईस की रिपोर्ट }

पूरी दुनिया मे कोरोना वायरस की महामारी फैली हुई है। जिसके चलते कन्नौज के जिला काजी ने लोगों से शबेरात घर मे ही मनाने की अपील की है। उन्होने प्रेस कांफ्रेंस कर घरों से ही इसाले सवाब के लिये इबादत करने को कहा है।

जिला काजी मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी ने बताया की जुमेरात मगरिब की नमाज के बाद शबे कदर की रात शुरू होगी।

जिसमें लोग अपने बुजुर्गों व जो इस दुनिया से रुखसत हो चुके हैं। उनके लिए कब्रिस्तान जाकर दुआ करते हैं। 15 तारीख को रोजा रखकर इबादत करते है।

जिस की फजीलत बहुत बताई गई है। मौलाना ने बताया की जब इस प्रकार की महामारी देश में फैली हुई है।

उससे बचाव के लिये पूरी दुनिया लॉकडाउन है ऐसे वक्त हमें देश के हित में शासन प्रशासन व वजीरे आजम के संदेशों का पालन करते हुए अपने घरों में ही इबादत करनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...