भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए स्वास्थय विभाग दिन-रात इससे बचाव के उपाय खोज रहा है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की जा रही कवायद जारी है।
बता दे, इसके लिए मरीजों के साथ बाहर से आने वाले संदिग्धों की जांच कराने का सिलसिला जारी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस क्रम में 25 लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा।
इसके साथ ही कुल मिलाकर 110 लोगों का सेंपल जांच के लिए संकलित कर जांच के लिए भेजे जा चुके है। इसमें से 83 की रिपोर्ट आ चुकी, सभी रिपोर्ट निगेटिव आने से जिला, पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस लिया।
बताते चले, शुक्रवार की शाम तक जिले से 85 लोगों का नमूना संकलित किया गया था। लेकिन शनिवार को 25 और सैंपल लिए जाने से संख्या बढ़कर 110 हो गई है। इसके विपरित शनिवार को 25 की जांच रिपोर्ट आने से जिले में अब तक 83 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस लिया। हालांकि अभी भी 27 जांच रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक हुई जांच में क्वारंटीन किए गए 119 जमातियों में से 20 की जांच कराई जा चुकी है।
लॉकडाउन के दौरान जिले में बाहर से आने वाले 768 लोगों को चार सेंटर बनाकर क्वारंटीन किया गया गया था। लेकिन जांच रिपोर्ट आने और स्वास्थ्य स्थिर रहने पर जांच के बाद उन्हे प्रशासन छोड़ने का काम शुरु किया गया है।