1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा: अस्थाई जेल में कैदी ने लगाई फांसी,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

मथुरा: अस्थाई जेल में कैदी ने लगाई फांसी,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मथुरा: अस्थाई जेल में कैदी ने लगाई फांसी,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

{ शुभम की रिपोर्ट }

अपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा गोवर्धन मार्ग पर रतन लाल फूल कटोरी देवी गर्ल्स कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई गई है।

जिसमें लूट ,चोरी, धोखाधड़ी, अवैध शराब ,गाजा विक्री, बलवा ,झगड़े में पकड़े गए जितने भी आरोपी हैं। उनको ला कर रखा जा रहा है। रविवार की सुबह अस्थाई जेल में कस्बा छाता से बलवा में पकड़े गए एक आरोपी कैदी द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

एक घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। एसएचओ हाईवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कैदी कस्बा छाता का रहने वाला है।

जिस पर 147,1 48,307 आदि मुकदमा पंजीकृत हैं। मृतक का नाम बीरु उर्फ वीरेंद्र बताया जा रहा है। जो कस्बा छाता में हुए बलवे में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कैदी की मौत किन हालातों में हुई। यह तो पोस्टमार्टम आने के बाद ही पता चलेगा। कोरोनावायरस उत्पन्न स्ट्रेस की वजह से हुई है। या फिर कोई और कारण है। यह देखने वाली बात है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...