{मथुरा से पवन शर्मा की रिपोर्ट}
उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना कोसीकलां पुलिस के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दे, मथुरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश भुर्री उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख पुलिस पर हमले के आरोप में फरार चल रहा था।
28 जनवरी को अवैध असलो की सूचना पर गई पुलिस पर फायर किया था। इस फायरिंग में दरोगा अजय अवाना और एक व्यक्ति को गोली लगी थी। वहीं गोली लगने से स्थानीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बताते चले कि, गिरफ्तार बदमाश के पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए है।