{ शुभम की रिपोर्ट }
मथुरा में लगातार कोरोना महामारी का संकट बढ़ता जा रहा है, अभी तक मथुरा में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। आज ताजा मामला कोसी मंडी का है जहां करनाल से आए हुए पॉजिटिव कोरोना मजदूर का प्रकाश में आया है।
मथुरा सीएमओ शेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कोरोना पॉजिटिव जो कि करनाल से आया था और फतेहपुर जा रहा था फतेहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है उसके साथ दो लोग और थे।
साथ के दोनों लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है और कोरोना पॉजिटिव मजदूर जो की करनाल से आया था उसको वृंदावन के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
करनाल से आए हुए कोरोना पॉजिटिव मजदूर की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और कोसी मंडी को सील कर दिया गया है।
मथुरा सीएमओ शेर सिंह ने बताया आगरा से जो 10 मरीज आए थे उनमें से आठ पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उनकी छुट्टी कर दी गई है और दो की रिपोर्ट अभी भी पॉजिटिव है।