मथुरा: गेहूं और चावल का नियमित राशन वितरण करने के बाद अब सरकार जनपद के 4.44 लाख कार्डधारक परिवारों को निशुल्क चावल देने जा रही है। इसकी शुरुआत बुधवार से जनपद की 827 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर होगी।
बता दें कि, लॉकडाउन के दौरान सरकार ने अप्रैल माह का राशन 12 अप्रैल तक वितरित कर दिया है। इसमें करीब 1.25 लाख परिवारों को यह मासिक राशन निशुल्क दिया गया। अब सरकार नई व्यवस्था के तहत मासिक राशन वितरण के बाद अतिरिक्त चावल का वितरण करने जा रही है।
बताते चलें कि, इसकी शुरुआत बुधवार से हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में 827 कोटेदार चावल वितरण करेंगे। यह वितरण पूरी तरह से निशुल्क रहेगा।
इसमें जनपद के 4.44 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों के 17.12 लाख सदस्यों को यह चावल दिया जाएगा।
वहीं, जनपद में राशन वितरण का डाटा-