1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना योद्धाओं के लिए बनाया मास्टर डाटाबेस, मिलेगी 1.24 करोड़ लोगों की जानकारी

कोरोना योद्धाओं के लिए बनाया मास्टर डाटाबेस, मिलेगी 1.24 करोड़ लोगों की जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना योद्धाओं के लिए बनाया मास्टर डाटाबेस, मिलेगी 1.24 करोड़ लोगों की जानकारी

देशभर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच रहकर डाॅक्टर्स, नर्स अन्य स्वास्थ्यकर्मी पूरी मेहनत से साथ अपनी जान की परवाह किए बगैर मरीजों का इलाज कर रहे है। इन्हीं कोरोना वाॅरियर्स के लिए मास्टर डाटाबेस बनाया गया है।

एंपावर्ड ग्रुप के चेयरमैन अरविंद पांडा ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 वाॅरियर्स के लिए एक मास्टर डाटाबेस बनाया गया है। इस डाटाबेस में 1.24 करोड कोरोना योद्धाओं की जानकारी है। .. पर कोरोना योद्धाओं से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

उन्होंने बताया कि इससे अस्पतालों और डाॅक्टरों की जानकारी ले सकते है। उनका विवरण 20 श्रेणियों और 49 उप-श्रेणियों में दिया गया है। ये जानकारी सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए उपलब्ध हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...