1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित तमाम दिग्गजों ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित तमाम दिग्गजों ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित तमाम दिग्गजों ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी

आज यानी 25 दिसंबर को देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर रहा है। आज देशभर में उनकी जयंती मनाई जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम दिग्गजों ने दिल्ली के सदैव अटल स्मारक पहुंच कर पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि भारत भारतीय जनता पार्टी देश के अनेक हिस्सों में इस कार्यक्रम को मना रही है।

पीएम मोदी ने सुबह ट्वीट कर कहा, ”पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

अमित शाह ने ट्वीट करके लिखा परम श्रद्धेय भारत रत्न अटल जी की जयंती पर सदैव अटल जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। अटल जी के विचार और देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति देते रहेंगे।

देश के राष्ट्रपति ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा राष्ट्रपति कोविन्द ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नई दिल्ली में उनके समाधि-स्थल, ‘सदैव अटल’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने श्रंद्धाजलि देते हुए लिखा सादिव अटल समाधि स्थल पर, अटलजी को श्रद्धांजलि दी गई।

बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने ट्वीट करके लिखा भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, ओजस्वी वक्ता एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। देश के लिए समर्पित उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनकी जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाते हुए हम सभी जन-जन के कल्याण को प्रतिबद्ध हैं।

स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके लिखा भारतीय राजनीति में दृढ़ इच्छाशक्ति एवं शुचिता के प्रतीक, ओजस्वी कवि, देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

आप को बता दे कि वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। वह जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्य थे। पार्टी को कामयाबी के शिखर पर ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

नब्बे के दशक में वह पार्टी का मुख्य चेहरा बनकर उभरे और पहली बार पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी। प्रधानमंत्री के तौर पर वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान देश में उदारीकरण को बढ़ावा मिला और बुनियादी ढांचे, विकास को गति मिली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...