15 फरवरी की तारीख देश-दुनिया के इतिहास में काफी अहम रही है। 15 फरवरी के दिन कई महान लोगों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वैसे ही कई महान शख्सियत ने जन्म लिया। चलिए 15 फ़रवरी के सफर पर। 15 फरवरी यानी इसी दिन, साल 1903 में दुनिया भर के लोगों का सबसे पसंदीदा सॉफ्ट टॉय बाजार में टैडीबियर के नाम से उतारा गया था। महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म 15 फरवरी 1564 में हुआ था।
15 फरवरी 1967 में भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए थे। 15 फरवरी, साल 2010 में ही पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में स्थित सिल्दा शिविर में सशस्त्र माओवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 24 जवान शहीद हो गए थे। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना 15 फरवरी 1976 में की गई थी। मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को 15 फरवरी 2000 में दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया था।
15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति- 15 फ़रवरी के दिन कई मशहूर शख्सियत ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर अपना बड़ा नाम किया। 15 फरवरी साल 1872 उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली का जन्म हुआ था। भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म 15 फरवरी 1921 में हुआ था। भारतीय अभिनेता आशुतोष गोवरिकर ने 15 फरवरी, 1964 में जन्म हुआ था।
भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म 15 फरवरी 1984 में हुआ था। 15 फ़रवरी को हुए निधन——15 फ़रवरी को कई दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा भी कहा था। 15 फ़रवरी 1869 में महान उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब का निधन हुआ था।
15 फ़रवरी 1948 में प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन हुआ था। 15 फरवरी 2015 में अभिनेत्री मनोरमा का निधन हुआ था । 15 फरवरी के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव। फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है।