साइिकल टकराने से वंदेभारत एक्सप्रेस के कई कोच के शीशे चटके
वाराणसी से दिल्ली जाने वाली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को जब वाराणसी से नई दिल्ली की ओर जा रही थी, तब औरैया में हादसे का शिकार होने से बच गई।
औरैया में बंद क्रासिंग के बीच ट्रैक पर एक साइकिल पड़ी थी, जिससे टकराने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के कई कोच के शीशे चटक गए तथा ट्रेन की पायलट की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने साइकिल के साथ मौजूद किशोर को तुरंत हिरासत में ले लिया।
बुधवार को हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी जब वह कंचौसी से गुजर रही थी।
तब गेट मैन ने क्रॉसिंग का गेट बंद कर दिया था। इसी बीच एक साइकिल से टकराकर ट्रेन का कुछ शीशे चटक गए। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना इस दौरान नहीं हुई।
रेलवे क्रॉसिंग बंद था तभी एक किशोर फाटक के नीचे से साइकिल निकालने की कोशिश कर रहा था. तभी उसे ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस आते हुए दिखाई दिया और वह घबरा गया।
उसने अपनी साइकिल ट्रैक पर ही छोड़ दी तथा अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। तभी एक्सप्रेस ट्रेन आई और ट्रैक पर पड़ी साइकिल से उसकी टक्कर हुई और साइकिल के परखच्चे उड़ गया।
इस दौरान ट्रेन के कुछ शीशे चटक गए. ट्रेन पायलट की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने किशोर को तुरंत हिरासत में ले लिया।