रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
नई दिल्ली : 2019 में मिस इंडिया दिल्ली रह चुकी मानसी सहगल ने आज आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। जहां आम आदमी पार्टी की मानसी सहगल को राजेंद्र नगर विधायक राघव चड्ढा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है और बता दें कि मानसी सहगल एक प्रशिक्षित इंजीनियर, टेडएक्स स्पीकर और युवा उद्यमी हैं।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद मानसी सहगल ने कहा की किसी भी देशी की तरक्की के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दो मुख्य आधार है। और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में काफी बदलाव देखा है ।
वहीं इससे आगे मानसी ने कहा की सीएम अरविंद केजरीवाल के ईमानदार शासन और विधायक राघव चड्ढा की मेहनत से प्रेरित होकर मैंने आम आदमी आर्टी में शामिल होने का फैसला किया है और मुझे लगता है की स्वच्छ और ईमानदारी से ही देश में बदलाव लाया जा सकता है।
MUST WATCH
Inspired by CM Shri @ArvindKejriwal's honest politics, Miss India Delhi 2019 Mansi Sehgal has joined the @aamaadmiparty family.
Listen to her views about Hon'ble CM Arvind Kejriwal and MLA Rajinder Nagar @raghav_chadha
— DaaruBaaz Mehta (@DaaruBaazMehta) March 1, 2021
बता दें कि मानसी सहगल को राघव चड्ढा ने सदस्यता दिलाई और राघव चड्ढा ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि आप और अरविंद केजरीवाल युवाओं में राजनीति से जुड़ने और लोगों की सेवा करने का विश्वास जगा रहे हैं, आम आदमी पार्टी का परिवार दिनों दिन बढ़ रहा है.’ चड्ढा ने कहा, वह मानसी का आप परिवार में स्वागत करते हैं। और इसके साथ ही मैं मानसी का आप परिवार में स्वागत करता हूं।