प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश से मुखातिब हुए. कार्यक्रम का यह 66वां संस्करण था।
इस दौरान पीएम मोदी ने चीन के साथ चल रहे गतिरोध, कोरोना महामारी और लॉकडाउन समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी।
मोदी ने कहा कि भारत की जमीन पर आंख उठाकर देखनेवालों को करारा जवाब मिला है। पीएम ने कार्यक्रम में मॉनसून, कोरोना संकट पर भी बात की। मोदी ने एकबार फिर आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।
मोदी ने कहा, ‘भारत, मित्रता निभाना जानता है, तो, आँख-में-आँख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है।
मोदी बोले कि मुश्किलें आती हैं, संकट आते हैं लेकिन आपदाओं की वजह से साल को खराब मानना ठीक नहीं। यह सोच लेना कि पूरा साल ही ऐसा है ठीक नहीं।
एक साल में एक चुनौती या 50 चुनौती उससे साल खराब नहीं होता मोदी बोले कि शहीद हुए 20 जवानों ने दिखाया कि वे मां भारती पर कभी आंच नहीं आने देंगे।
पीएम ने कहा , लद्दाख में हमारे जो वीर जवान शहीद हुए हैं, उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है।
इन साथियों के परिवारों की तरह ही हर भारतीय इन्हें खोने का दर्द अनुभव कर रहा है। मोदी ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर इको-फ्रैंडली मूर्ति बनाने की कोशिश होनी चाहिए जिससे वह नदी में संकट पैदा न करें।