1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मनमोहन सिंह : पुरे देश को एक सुर में चीन को जवाब देना होगा

मनमोहन सिंह : पुरे देश को एक सुर में चीन को जवाब देना होगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मनमोहन सिंह : पुरे देश को एक सुर में चीन को जवाब देना होगा

चीन के मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने देश को एकजुट होने का आह्वान किया वही पीएम मोदी को सलाह दी है कि वो कोई कदम सोच समझकर ही उठाये।

लद्दाख सीमा विवाद में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।

पूर्व पीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बयानों से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को ताकत नहीं देनी चाहिए। उन्हें सावधान रहना चाहिए कि इन मामलों में उनकी बातों का क्या असर पड़ेगा।

मनमोहन ने कहा कि चीन ने 2000 से लेकर आज तक गलवान वैली और पैंगोंग झील में कई बार जबरन घुसपैठ की है। हम उसकी धमकियों और दबाव के आगे नहीं झुकेंगे और ना ही देश की अखंडता से कोई समझौता करेंगे। 

उनकी इस चिट्ठी को खुद राहुल गाँधी ने ट्वीट किया है और लिखा, ” पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की महत्वपूर्ण सलाह। भारत की भलाई के लिए, मैं आशा करता हूँ कि PM उनकी बात को विनम्रता से मानेंगे ” .

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...