1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मनीष सिसोदिया बोले का दिल्ली बनाम यूपी स्कूल मॉडल पर बहस की चुनौती, पढ़े

मनीष सिसोदिया बोले का दिल्ली बनाम यूपी स्कूल मॉडल पर बहस की चुनौती, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मनीष सिसोदिया बोले का दिल्ली बनाम यूपी स्कूल मॉडल पर बहस की चुनौती, पढ़े

देश में अब आने वाले कुछ सालों तक चुनाव का महौल बना रहेगा। क्योंकि अभी हाली में बिहार विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ है और अब अगला चुनाव बंगाल विधानसभा का होने वाला है।

ऐसे में तमाम पार्टियां चुनावों में जुटी हुई है। उधर, दिल्ली सरकार में विराजमान आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अगले चुनाव में लड़ेंगे। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है।

आप को बता दे कि आम आदमी पार्टी के 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। यूपी में सत्ताधारी बीजेपी के नेता ‘आप’ पर जमकर हमला बोल रहे हैं। आम आदमी पार्टी बीजेपी पर लगातार हमलावर हो रहे है।

ऐसे में आप नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर पलटवार किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ”कल जैसे ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि आप पार्टी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, तो 70 सालों में पहली बार यूपी के नेताओं ने स्कूल और अस्पताल की बात करना शुरू की।”

उन्होंने आगे कहा कि उनके मुंह से स्कूल और अस्पताल की बात निकलना शुरू हुई। उन्होंने कहा कि ”उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों ने कहा कि वो दिल्ली स्कूल मॉडल बनाम यूपी स्कूल मॉडल पर बहस करना चाहते हैं। उन्होंने आकर यूपी के स्कूल देखने की चुनौती भी दी है। मुझे दोनों चुनौतियां स्वीकार हैं।”

मनीष सिसोदिया ने अपने आरोप में कहा, ”मैं यूपी के शिक्षा मंत्री को बता दूं कि मैं बहस करने के लिए 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहा हूं। आप बता देना की योगी जी से बहस करनी है या उपमुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री से। मुझे समय और जगह भी बता दीजिए। हम यूपी और दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर खुली चर्चा करेंगे।”

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्‍होंने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

यूपी में वर्ष 2022 में विधानसभा के लिए चुनाव होंगे। उन्‍होंने कहा कि जनआंदोलन के जरिये 8 साल पहले उन्‍होंने पार्टी बनाई थी और आम आदमी पार्टी दिल्‍ली में 3 बार सरकार बनाने में सफल रही। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा उनकी पार्टी ने पंजाब में मुख्‍य विपक्षी दल की भूमिका भी निभााई।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में कई दलों की सरकार आई और सबने अपना घर भरने का काम किया। इस बीच, उत्‍तर प्रदेश से कई लोग आए जिन्‍होंने कहा कि आप पार्टी को प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए।

उन्‍होंने सवाल उठाया कि यूपी के लोगों को हर काम के लिए दिल्‍ली क्‍यों आना पड़ता है? कानपुर के बच्‍चों को अच्‍छे कॉलेज के लिए दिल्‍ली क्‍यों आना पड़ता है? भारत का सबसे बड़ा राज्‍य सबसे बड़ा विकसित प्रदेश क्‍यों नहीं बन सका?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...