1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बूढ़ी मां की चप्पल से पिटाई कर रहा था कलयुगी बेटा, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

बूढ़ी मां की चप्पल से पिटाई कर रहा था कलयुगी बेटा, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बूढ़ी मां की चप्पल से पिटाई कर रहा था कलयुगी बेटा, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

अमरोहा: यूपी के अमरोहा में कलयुगी बेटे ने बूढ़ी मां को बेरहमी से पीटा। जब पुलिस बेटे को ले गयी तो मां का दिल पसीज गया और बुजुर्ग मां ने बेटे को छोड़ देने की गुहार पुलिस से लगायी। दरअसल किसी बात को लेकर सास बहू को समझा रही थी इसी दौरान दोनों में कहासुनी होने लगी तो बेटा पत्‍नी की ओर से मां पर ही हमलावर हो गया। कलयुगी संतान ने अपनी मां को बेरहमी से पीटा। मोहल्‍ले वालों को जब यह बात नागवार गुजरी तो उन्‍होंने पुलिस को खबर दे दी और किसी तरह बुजुर्ग को बेटे के कहर से बचाया।

इस बीच आरोपी की पत्नी पास बैठी तमाशा देखती रही। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बेटे को पुलिस जेल न भेज दे, इस चिंता से मां का कलेजा बैठा जा रहा था। उसने थाने पहुंचकर बेटे को छोड़ देने की गुजारिश की है।

पूरा मामला गजरौला थाने के ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव बिजौरा का है। यहां रहने वाला नन्हें मजदूरी करता है। रविवार को नन्हे की पत्नी बविता का अपनी सास कैलाशो से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस बहू ने खरी खोटी सुना दी। कैलाशो ने इसकी शिकायत अपने बेटे नन्हें से की। लेकिन मां की बात समझने के बजाय नन्हें उल्टा उसी पर भड़क गया। उसने घर के दरवाजे पर बैठी मां को चप्पल से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बूढ़ी मां रोती रही। बेटे के वार से बचने को बूढे हाथों से बचाव करना भी चाहा लेकिन जवान बेटा नहीं रुका। अपनी भड़ास निकलने तक वह मां को पीटता रहा।

सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल

पड़ोसियों के सामने नन्हें अपनी मां को पीटता रहा। इसी दौरान इनमें से किसी ने घटना की वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पूरा महकमा हरकम में आ गया।

ब्रजघाट पुलिस ने आरोपी नन्हें को पकड़ लिया है। लेकिन बेटे के हवालात पहुंचते ही मां का दिल पसीज गया। कैलाशो ने अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया। उसने बेटे को छोड़ देने की गुहार लगाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...