1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी की रैलियों से उडेंगे ममता दीदी के होश, करेंगे इतनी रैलियां

PM मोदी की रैलियों से उडेंगे ममता दीदी के होश, करेंगे इतनी रैलियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
PM मोदी की रैलियों से उडेंगे ममता दीदी के होश, करेंगे इतनी रैलियां

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद राजनितिक सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा आक्रामक नजर आ रही है। यही कारण है कि राज्य में TMC की ममता सरकार होने के बाद भी ममता बनर्जी बीजेपी के चुनाव प्रचार को देखकर डरी-डरी लग रहीं हैं।

भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो बीजेपी के प्रचार का सारा दारोमदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधो पर ही दिख रहा है। 8 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी एक दर्जन से भी ज्यादा रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैलियो पर पार्टी की आस टिकी है। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें तो पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार का विरोध होने के बाद भी अजेय जीत हांसिल की थी।

बंगाल विधानसभा चुनाव में भी पार्टी वहीं समीकरण फिर के सेट कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों का शेड्यूल अभी तैयार नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी के नेताओं का कहना है कि हर चरण के मतदान से पहले वह दो रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी असम में भी 6 रैलियां कर सकते हैं। असम में तीन चरणों में मतदान होना है। इस तरह यहां भी वह हर चरण से पहले दो रैलियों में जा सकते हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही राउंड में 6 अप्रैल को मतदान होना है।

पार्टी के एक नेता की मानें तो “पीएम नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता हैं और लोग इसलिए उन्हें सुनने के लिए उमड़ते हैं क्योंकि उन्हें उनकी प्रशासनिक क्षमता पर भरोसा है। यह बात कोई छिपी हुई नहीं है कि उनकी रैलियों से पार्टी को मजबूती मिलती है।“

पीएम मोदी की रैलियों के सफलता को देंखे साल 2017 में उत्तर प्रदेश में पीएम ने 23 रैलियां की थीं और दो रोड शो में हिस्सा लिया था। इस तरह उन्होंने 403 सीटों में से 118 सीटों को कवर किया था। बीजेपी ने इन 118 सीटों में से 99 पर जीत हासिल की थी और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल को भी तीन सीटों पर जीत मिली थी। इस तरह पीएम मोदी की रैलियों वाले क्षेत्रों में पार्टी की जीत का स्ट्राइक रेट 86.4% था। जिसको देखते हुए पार्टी आपने सबसे भरोसेमंद नेता को एक बार फिर बंगाल में उतारेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...