1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता बनर्जी की केंद्र से अपील, प्रवासी मजदूरों को दिए जाएं दस-दस हजार रूपये

ममता बनर्जी की केंद्र से अपील, प्रवासी मजदूरों को दिए जाएं दस-दस हजार रूपये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ममता बनर्जी की केंद्र से अपील, प्रवासी मजदूरों को दिए जाएं दस-दस हजार रूपये

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लाॅकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित प्रवासी मजदूरों को लेकर विपक्ष शुरू से ही केंद्र सरकार पर हमलावर है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि सरकार कोविड-19 के कारण पैदा हुए संकट में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना कर रहे प्रवासियों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करें।

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा, असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को वित्तीय सहायता मुहैया कराई जानी चाहिए, ताकि वह लाॅकडाउन के कारण पैदा हुुए आर्थिक संकट का सामना कर सकें। उन्होंने सलाह दी कि आपात स्थितियों के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स) का एक हिस्सा इस कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक महामारी के कारण लोग जिन आर्थिक संकटों से गुजर रहे है, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि वह असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों समेत प्रवासी श्रमिकों को 10-10 हजार रूपये एक बार में हस्तांतरित करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...