कोरोना वायरस की वजह से शहर की आवास विकास कॉलोनी पर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है। दो संदिग्ध परिवारों को देखते हुए कॉलोनी को सेनेटाइज कराने का काम शुरू हो गया है। प्रशासन का फिलहाल दो गलियों पर विशेष जोर है।
बतादें कि, लॉकडाउन में गैर जिलों से आने वालों पर प्रशासन कड़ाई से निगरानी कर रही है। शहर की आवास विकास कॉलोनी में भी 26 मार्च को एक युवक दिल्ली के शाहीन बाग के प्रोटेस्ट से निकलकर फीरोजाबाद होते हुए मैनपुरी पहुंचा था। लोगों की सूचना पर जांच के बाद पूरे परिवार को होम क्वारंटाइन के आदेश दिए गए थे, लेकिन परिवार के सदस्य नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर सड़कों पर घूम रहे हैं। जिससे मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू करा दी है।