कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार सख्त कार्रवाई कर रही हैं। वहीं, घरों से निकलने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा तो उन्होंने मुहल्लों की गलियों और घरों की छतों पर झुंड लगाना शुरू कर दिया। शारीरिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा गया। इससे निपटने के लिए प्रशासन ने ड्रोन के जरिए शहर की निगरानी का निर्णय लिया है।
बता दें कि, ड्रोन के जरिए शहर की निगरानी हुई। इस दौरान शाम के समय छतों पर झुंड लगाकर बैठे लोगों की तस्वीरें ली गईं। कस्बों में भी ड्रोन के जरिए निगरानी करने की तैयारी की जा रही है। दूसरी ओर फायर ब्रिगेड ने शहर को सेनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।