{ रिपोर्ट – अतुल सक्सेना }
देश मे हुए लॉकडाउन का असर मृत आत्माओं पर भी पड़ रहा है, मैनपुरी में मृत आत्माएं लॉकडाउन खुलने का इंतजाम कर रहीं हैं .
दरअसल मैनपुरी स्वर्ग धाम में जिस दिन से लॉकडाउन हुआ है, तब से अब तक यहां लगभग 3 दर्जन लोगों का अंतिम संस्कार हो चुका है।
शमशान घाट के केयर टेकर के अनुसार जब से देश में लॉकडाउन लागू हुआ है तब से लेकर अभी तक इस स्वर्ग धाम में 3 दर्जन लोगों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है और उन सभी मृत लोगों के परिजन अस्थियां कलश में भर कर यहाँ रख गए हैं .
और लॉकडाउन खुलने के बाद वो लोग अस्थियां विसर्जन करने के लिए ले जाएंगे। हिन्दू धर्म मान्यता है कि जब तक मृत लोगों का अस्थि विसर्जन नहीं होता तब तक उनको मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती।
अब जाहिर है कि मृत आत्माओं को भी लॉकडाउन खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है, न जाने कब ये लॉकडाउन खुलेगा और उनकी आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति होगी।