1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महोबा: लॉकडाउन के चलते निर्धारित मूल्य से अधिक सामग्री बेच रहे दो दुकानदारों पर, मुकदमा दर्ज

महोबा: लॉकडाउन के चलते निर्धारित मूल्य से अधिक सामग्री बेच रहे दो दुकानदारों पर, मुकदमा दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महोबा: लॉकडाउन के चलते निर्धारित मूल्य से अधिक सामग्री बेच रहे दो दुकानदारों पर, मुकदमा दर्ज

{महोबा से चन्द्रशेखर की रिपोर्ट}

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जहां लोग गरीबों की मदद को हाथ आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं कुछ दुकानदार लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए निर्धारित दर से अधिक पर सामग्री बेंचकर मुनाफा कमा रहे हैं। विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक ने दो दुकानदारों के खिलाफ निर्धारित दर से अधिक सामग्री बेचे जाने पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

शहर में लॉकडाउन के चलते खाद्यान्न सामग्री की दुकानों को दो घंटे खोलने की छूट दी गई है लेकिन कुछ दुकानदार निर्धारित दर से अधिक पर सामान बेंचकर मुनाफा कमा रहे हैं। अधिक दर सामग्री बेंचे जाने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई।

सूचना पर विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक सूर्यभान सिंह ने गांधीनगर स्थित रामपाल कुशवाहा की किराना स्टोर व राठ चुंगी स्थित परशुराम की किराना दुकान पहुंच जांच की। जांच के दौरान दोनों दुकानदार निर्धारित दर से अधिक पर सामग्री बेचते पाए गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...