1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्रः अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा पानी, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला

महाराष्ट्रः अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा पानी, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्रः अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा पानी, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला

महाराष्ट्र के जलगांव स्थित डाॅक्टर उलहास पाटिल मेडिकल काॅलेज और अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में अचानक से बारिश का पानी घुस गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल के जिस वार्ड में बारिश का पानी घुसा है वहां करीब आठ कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती थे।

बारिश के पानी के वार्ड में घुसते ही सभी मरीजों को अस्पताल के दूसरे वार्ड में सुरक्षित भर्ती करा दिया है। अस्पताल के रजिस्ट्रार की मानें तो मौक से अस्पताल के कर्मियों ने सात से आठ मरीजों को यहां से निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया है।

बताते चले कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। इसी कारण महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार को भारी बारिश के चलते अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पानी भर गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...