1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र: पालघर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय-शरद पवार

महाराष्ट्र: पालघर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय-शरद पवार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र: पालघर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय-शरद पवार

एनसीपी नेता शरद पवार ने महाराष्ट्र के पालघर में हुई हिंसा की निंदा की है। पवार ने कहा कि पालघर में जो कुछ हुआ वो नहीुं होना चाहिए था, यह दुर्भागयपूर्ण और निंदनीय है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 100 से आधिक लोगों को गिरफ्तार कर आगे की जांच चल रही है।

पवार ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से घटना संबंध में बात की और कहा कि जो कुछ भी हम कर सकते है करेंगे। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण हुई घटना पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। यह सही नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें, जूना अखाड़े के दो संत महंत सुशील गिरी महाराज (35), महंत चिकने महाराज कल्पवृक्ष गिरी (65) और उनके ड्राइवर निलेश तेलगडे (30) के साथ रविवार को मुंबई से गुजरात अपने साथी के अंतिम संस्कार में जा रहे थें तभी पालघर के एक गांव में ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह में इन साधुओं की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...