1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र : एक ही दिन में 3700 से अधिक कोरोना मरीज सामने आये

महाराष्ट्र : एक ही दिन में 3700 से अधिक कोरोना मरीज सामने आये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र : एक ही दिन में 3700 से अधिक कोरोना मरीज सामने आये

महाराष्ट्र में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 3752 नए मरीज सामने आये है और इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1,20,504 हो गयी है।

वही इस बीमारी सेसौ लोगों की और मौत हुई जिसमे अकेले 76 मौत मुंबई में हुई है।  राज्य में 100 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 5,751 हो गयी है।

अब तक 60,838 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है और वर्तमान में कुल  53,901 एक्टिव केस है जिनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दे की मुंबई में कोरोना संक्रमण के 1298 नए मामले सामने आए और 67 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में 27,634 मामले सक्रिय हैं और 3309 लोगों की मौत हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...