1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र सरकार ऑनलाइन पोर्टल के जरिए देगी युवाओ का नौकरी

महाराष्ट्र सरकार ऑनलाइन पोर्टल के जरिए देगी युवाओ का नौकरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र सरकार ऑनलाइन पोर्टल के जरिए देगी युवाओ का नौकरी

महाराष्ट्र के औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिसमें स्थानीय युवाओं को अलग-अलग श्रेणी में नौकरी के ऑफर दिए गए हैं।

इस पोर्टल में जहां सरकारी नौकरियों का उल्लेख है वहीं निजी कंपनियों में भी नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए गए है।राज्य में कौशल विभाग के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए स्किल डिपार्टमेंट की तरफ से ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है।

इस पोर्टल पर अभ्यर्थी अपने मन मुताबिक नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे जहां बेरोजगार युवाओं को नौकरी का अच्छा मौका मिल सकता है वहीं, राज्य में श्रमिकों की कमी को भी दूर करने में भी सफलता मिल सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...