भारत और चीन के बीच लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में सेना के 20 जवानों के शहीद होने के बाद चीन को लेकर देशभर में गुस्सा है। लोग चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं। सरकार भी जहां तक संभव है, चीनी कंपनियों से अपने करार को खत्म कर रही है।
महाराष्ट्र सरकार ने तीन चीनी कंपनियों के साथ किए गए लगभग 5,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट समझौतों पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में हुए मैग्नेटिक महाराष्ट्र 2.0 निवेशक सम्मेलन में चीनी कंपनियों के साथ तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि, अब सीमा विवाद से उत्पन्न हुए स्थिति को देखते हुए इस पर रोक लगाई गई है।