महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सहयोगी दलों की आज बैठक बुलाई है। यह बैठक शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे के बंगले ‘वर्षा’ में होगी।
आपको बतादें कि, महाराष्ट्र सरकार के अहम सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और भाजपा नेता नारायण राणे ने 25 मई को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से अलग-अलग मुलाकात की थी, जिसके बाद ही स्थानीय राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए भाजपा ने राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।