रिपोर्ट: सत्यम दुबे
मुंबई: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। कोरोना महामारी की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र बोर्ड ने शुक्रवार को SSC या कक्षा 10वीं का रिजल्ट (Maharashtra MSBSHSE SSC Result 2021) के लिए मानदंड जारी कर दिया। महाराष्ट्र सरकार ने 10वीं कक्षा के छात्रों को मास प्रमोशन देने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कक्षा 10वीं का रिजल्ट कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं की आंतरिक परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर जारी किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) जल्द ही Maharashtra MSBSHSE SSC Result 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। आपको बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार राज्य Maharashtra MSBSHSE SSC Result 2021 के लिए मूल्यांकन पद्धति का विवरण बताते हुए एक हलफनामा दाखिल कर सकता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इससे पहले राज्य के शिक्षा मंत्री को महाराष्ट्र बोर्ड मूल्यांकन मानदंड जल्द से जल्द जारी करने का निर्देश दिया था।
Maharashtra MSBSHSE SSC Result 2021 के लिए बोर्ड के मूल्यांकन के आधार को देखें तो…
1 लिखित असाइनमेंट से 30 अंकों पर विचार किया जाएगा।
2 वाइवा या किए गए किसी प्रोजेक्ट से 20 अंक।
3 नौवीं कक्षा में प्राप्त अंकों को 50% वेटेज दिया जाएगा।
इस वर्ष कुल 279503 छात्र Maharashtra MSBSHSE SSC Result 2021 का इंतजार कर रहे हैं। नोटिस जारी होने के बाद अधिक विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। छात्रों को Maharashtra MSBSHSE SSC Result 2021 पर अधिक अपडेट के लिए वेबसाइट को बीच-बीच में देखते रहें।